मृणाल ठाकुर बीते कुछ समय से अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं, बीते दिन अभिनेत्री की शादी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई। हालांकि, मृणाल ने शुक्रवार को शादी की अटकलों पर बड़ा खुलासा किया। साथ ही वीडियो संदेश के जरिए एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने एक तेलुगु लड़के के साथ शादी करने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ फैंस का दिल तोड़ दिया।