फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rani Mukerji: नए निर्देशकों के साथ काम करने से पीछे नहीं हटतीं रानी, बोलीं- उन्होंने मेरे करियर को आकार दिया

Mon, 17 Jul 2023 12:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रानी मुखर्जी ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार निर्देशकों के साथ काम किया है। सबसे खास बात है कि नए निर्देशकों की फिल्मों में काम करने से रानी कभी पीछे नहीं रहीं। उनका मानना है कि नए निर्देशकों की फिल्मों में काम करना उनके करियर के लिए बेहतर ही रहा है। बता दें कि रानी इसी साल मार्च में रिलीज हुई फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' में नजर आईं थीं, जिसे न्यूकमर डायरेक्टर आशिमा छिब्बर ने निर्देशित किया।
विज्ञापन

2 of 5
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रानी मुखर्जी ने हाल ही में आशिमा छिब्बर की तारीफ करते हुए कहा कि उनके द्वारा निर्देशित फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' वैश्विक स्तर पर सराही गई है। रानी का मानना है कि बॉलीवुड में उन्होंने जितने भी न्यूकमर्स के साथ काम किया है, उनमें एक बात सामान्य है कि उनमें फिल्म को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए ज्यादा भूख होती है, क्योंकि वे अपनी पहली कुछ फिल्मों के जरिए ही इंडस्ट्री पर अपनी अलग छाप छोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रानी मुखर्जी - फोटो : social media
रानी का कहना है, 'मैं हमेशा नए निर्देशकों के साथ काम करने के लिए उत्साहित रही हूं, क्योंकि मैंने उनमें अपनी फिल्मों के जरिए धमाका करने की ज्यादा भूख देखी है। यही वजह है कि मैंने कई नए डायरेक्टर्स के साथ खुशी-खुशी काम किया। कई डायरेक्टर्स की पहली फिल्म में काम किया। और ऐसा करना मेरे लिए फायदेमंद रहा। मैंने उनमें गजब की क्रिएटिव एनर्जी देखी'।
Vicky-Katrina: बर्थडे पर विक्की संग समंदर किनारे रोमांटिक हुईं कटरीना, खूबसूरत तस्वीरों पर हार बैठेंगे दिल

4 of 5
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'फर्स्ट टाइम डायरेक्टर्स के साथ काम करने का सिलसिला मेरे करियर की शुरुआत से ही रहा। करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' इनमें से एक है, जो ब्लॉकबस्टर रही।' करण के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा। बता दें कि करण जौहर ने 'कुछ कुछ होता है' से निर्देशन में डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मैंने शाद अली के साथ उनकी पहली फिल्म 'साथिया' में काम किया, जिस पर मुझे गर्व है। इसके अलावा गोपी पुथरण के साथ काम करना भी बेहतर रहा, जिन्होंने 'मर्दानी 2' का निर्देशन किया'।
Gadar 2: 'गदर' की रिलीज के समय घबराए हुए थे सनी देओल, बोले- फिल्म के खिलाफ था बॉलीवुड लेकिन...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रानी मुखर्जी - फोटो : social media
रानी मुखर्जी को लगता है कि इन युवा, ऊर्जावान निर्देशकों ने उनके करियर को सबसे अलग तरीके से आकार दिया है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने जितने नए डायरेक्टर्स के साथ काम किया है, अगर आप उनकी लिस्ट देखेंगे तो पाएंगे कि उन्होंने मेरे करियर को शेप दी है। मुझे अपनी फिल्मी यात्रा में जो प्यार मिला है, उसके पीछे इन्हीं निर्देशकों का हाथ है। मैंने भी उन किरदारों में जान फूंकने में कमी नहीं की। मैं हमेशा नए डायरेक्टर्स के साथ काम करने को तैयार रही हूं और आगे भी रहूंगी'।'
BB OTT 2: 'जीरो' का टैग मिलने पर फूट-फूट कर रोईं आशिका भाटिया, अभिनेत्री को मिला पूजा भट्ट का सपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें