फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mrs Chatterjee Vs Norway BO Collection: 'मिसेज चटर्जी' की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बरकरार, चौथे दिन कमाए इतने करोड़

Mon, 20 Mar 2023 09:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे - फोटो : सोशल मीडिया
मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कंटेंट ही किंग होता है। रानी मुखर्जी की इस फिल्म को क्रिटिक्स के साथ दर्शकों की भी खूब सराहना मिल रही है। ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत के बाद पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म की कमाई में काफी सुधार देखने को मिला है। आइए जानते हैं कि टिकट खिड़की पर इस फिल्म ने अब तक कितने करोड़ बटोर लिए हैं। 
Shilpa Shetty: जब शिल्पा शेट्टी ने खोल दी थी अक्षय कुमार की पोल, लगाया था यह गंभीर आरोप
विज्ञापन

2 of 5
मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म का निर्देशन आशिमा छिब्बर ने किया है। उन्होंने सागरिका भट्टचार्य के साथ हुई बदसलूकी को गंभीरता के साथ बड़े पर्दे पर उतारा है। फिल्म का निर्माण निखिल आडवाणी, मोनिशा आडवाणी और मधु भोजवानी ने किया है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे की ओपनिंग धीमी रही। 
Jubilee: 'जुबली' से सामने आया अदिति राव हैदरी का फर्स्ट लुक, सुमित्रा कुमारी बन सोशल मीडिया पर छाईं अभिनेत्री
विज्ञापन

3 of 5
मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे - फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार को इसने महज एक करोड़ 27 लाख का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद फिल्म ने उछाल लेते हुए दो करोड़ 26 लाख का बिजनेस किया। इसके अलवा तीसरे दिन भी फिल्म के कलेक्शन में सुधार देखने को मिला। रविवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए फिल्म ने दो करोड़ 89 लाख का कारोबार किया। 
Bollywood: शराब-सिगरेट की लत से दूर रहते हैं बॉलीवुड के ये सितारे, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

4 of 5
मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे - फोटो : सोशल मीडिया
अब फिल्म के चौथे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को एक करोड़ 25 लाख रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन सात करोड़ 67 लाख हो गया है। फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते  हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह पहले हफ्ते में 10 करोड़ का कलेक्शन आसानी से पार कर लेगी।
Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने की शाहरुख की जमकर तारीफ, मैं हूं ना के क्लाइमैक्स का सुनाया दिलचस्प किस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रानी के अलावा जिम सरभ, नीना गुप्ता और अनिर्बन भट्टाचार्य ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। दर्शकों को सभी की अदाकारी काफी पसंद आई है। गौरतलब है कि इस फिल्म से पहले रानी आखिरी बार बंटी और बबली 2 में नजर आई थीं। साल 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान भी लीड रोल में थे। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर कुल 12.50 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Roadies 19: 'टाइम आ गया अपने अंदर के रोडी को जगाने का..', रिलीज हुआ रोडीज 19 का धमाकेदार टीजर, फैंस हुए क्रेजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें