फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mrs Chatterjee Vs Norway Collection: रानी मुखर्जी को तगड़ा झटका, गिरावट के साथ 8वें दिन लाखों में सिमटी कमाई

Fri, 24 Mar 2023 09:36 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' - फोटो : social media
आशिमा छिब्बर के निर्देशन में बनी फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' को दमदार कंटेंट की वजह से लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। रानी मुखर्जी अभिनीत इस फिल्म ने रिलीज के बाद सधी हुई कमाई की थी। उसके बाद फिल्म ने वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन किया, लेकिन तब से लगातार फिल्म कमाई के मामले में कछुए की चाल चल रही है। अब लगातार फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, अब आठवें दिन के भी कलेक्शन सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं कि आठवें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना बिजनेस किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ - फोटो : social media
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' की ओपनिंग धीमी रही थी। फिल्म ने बीते शुक्रवार को एक करोड़ 27 लाख का कलेक्शन किया था। वहीं, अच्छा कंटेंट होने की वजह से फिल्म ने दूसरे दिन टिकट खिड़की पर रफ्तार पकड़ ली। वीकेंड पर फिल्म को फायदा हुआ और फिल्म ने शानदार कमाई की।

Filmy Wrap: जान्हवी- Jr NTR का उड़ा मजाक और 14 साल बाद आएगा थ्री इडियट्स का सीक्वल! पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन

3 of 5
मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे - फोटो : सोशल मीडिया
अब फिल्म की आठवें दिन की कमाई भी सामने आ चुके हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने आज शुक्रवार महज 60 लाख रुपये का बिजनेस किया है। यह फिल्म का अब तक की कमाई का सबसे कम आकड़ा है। इससे पहले बीते दिन यानी सातवें दिन फिल्म ने 10 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया था। फिल्म ने सातवें दिन 82 लाख रुपये की कमाई की थी।

Bholaa: अजय देवगन की फिल्म का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, 'दिला है भोला' पर फैंस ने ऐसे दिया रिएक्शन

4 of 5
मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब तक 11.11 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। फिल्म की कमाई भले ही धीमी हो, लेकिन इसकी कहानी को सकारात्मक समीक्षा मिली है। फिल्म में रानी की दमदार अदाकारी को भी सराहा गया है। फिल्म की कहानी सागरिका भट्टाचार्य की सच्ची घटना पर आधारित है। रानी ने एक ऐसी मां का किरदार निभाया है, जो अपने बच्चों की कस्टडी के लिए देश के कानून और प्रशासन से भिड़ जाती हैं।

IPL 2023: आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में जलवा बिखेरेंगी तमन्ना और रश्मिका मंदाना! जानें किस दिन होगा इवेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे - फोटो : सोशल मीडिया
सागरिका भट्टाचार्य के साथ हुई घटना को निर्देशक आशिमा छिब्बर ने बहुत ही गंभीरता से बड़े पर्दे पर पेश किया है। रानी मुखर्जी की एक्टिंग के साथ लोग आशिमा के निर्देशन की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण मशहूर डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने मोनिशा आडवाणी और मधु भोजवानी के साथ मिलकर किया है। फिल्म में रानी के अलावा अनिर्बान भट्टाचार्य और जिम सरभ भी अहम भूमिका में हैं।

Urvashi Rautela: सोनाली कुलकर्णी के बाद उर्वशी रौतेला ने महिलाओं को लेकर दिया आपत्तिजनक बयान, मच गया बवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें