फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Films: एनिमल से पहले इन फिल्मों में दिखी हद से ज्यादा हिंसा, लिस्ट के नाम कर देंगे हैरान

Thu, 07 Dec 2023 12:11 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
रणबीर कपूर की एनिमल बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। फिल्म ने महज पांच दिन में कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह दूसरे हफ्ते में संजू के कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमोशन के साथ काफी ज्यादा हिंसा भी दिखाई गई है। ऐसे में आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें काफी खून खराबा देखने को मिला है।
Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने साझा किया सफल शादी का मंत्र, दिल छू रहा अभिनेत्री का बयान
विज्ञापन

2 of 6
बैंडिट क्वीन - फोटो : सोशल मीडिया
बैंडिट क्वीन
वास्तविक जीवन की डकैत से नेता बनी फूलन देवी की जीवनी पर आधारित फिल्म बैंडिट क्वीन अपने समय की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी। इसका निर्देशन शेखर कपूर ने किया था। जब फिल्म पहली बार रिलीज हुई तो सेंसर बोर्ड ने इसमें हिंसक दृश्यों की अधिकता के कारण इसका कड़ा विरोध किया था। फिल्म में दिखाई गई हिंसा लोगों के मन में सिहरन पैदा कर देती थी।
विज्ञापन

3 of 6
जिंदा - फोटो : सोशल मीडिया
जिंदा
संजय दत्त और जॉन अब्राहम अभिनीत यह फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया था। फिल्म में जबर्दस्त खून खराबा दिखाया गया था। हथौड़ी और ड्रिल मशीन से लोगों को मौत के घाट उतारने वाले दृश्यों ने दर्शकों के मन में कंपकंपी ला दी थी।

4 of 6
सत्या - फोटो : सोशल मीडिया
सत्या
राम गोपाल वर्मा की सत्या बॉलीवुड की कल्ट फिल्मों में शामिल की जाती है। इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म में मनोज बाजपेयी, जेडी चक्रवर्ती और उर्मिला मातोंडकर लीड रोल में नजर आए थे। चूंकि, फिल्म अंडरवर्ल्ड पर आधारित थी, इसलिए इसमें हिंसा खूब दिखाई गई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा कारोबार किया था।
विज्ञापन

5 of 6
रमन राघव 2.0 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रमन राघव 2.0
इस लिस्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विक्की कौशल अभिनीत फिल्म रमन राघव  2.0 का नाम भी शामिल है। फिल्म में नवाज ने जबर्दस्त एक्टिंग से लोगों को हैरान कर दिया था। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भी भयानक हिसा दिखाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गैंग्स ऑफ वासेपुर - फोटो : सोशल मीडिया
गैंग्स ऑफ वासेपुर
गैंग्स ऑफ वासेपुर को अनुराग कश्यप की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। इस फिल्म में कमाल की स्टारकास्ट देखने को मिली थी। हिंसा दिखाने के मामले में यह फिल्म किसी से भी पीछे नहीं है। फिल्म के कई सीन देखकर लोग कांप उठे थे।
Himanshi-Asim Breakup: धर्म के कारण बिग बॉस 13 कपल 'आसिमांशी' का हुआ ब्रेकअप, हिमांशी खुराना ने किया एलान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें