साल 2021 अब खत्म होने को हैं और लोगों ने नए साल के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सिनेमाजगत ने भी साल 2022 की शुरुआत के लिए धमाकेदार तैयारी कर ली है। इस बार साल 2022 की शुरुआत कई बड़ी फिल्मों के साथ होने वाली है। नए साल की शुरुआत यानी जनवरी के महीने में ही बहुत सारी बड़े बजट की फिल्में रिलीज होने को तैयार हैं और इनकी तारीखों का ऐलान भी हो गया है। ऐसे में दर्शकों को अगले साल के पहले महीने में ही भरपूर मनोरंजन का इंतजार है। जनवरी में RRR से लेकर पृथ्वीराज तक कई बड़ी फिल्में आने वाली हैं लेकिन ओमिक्रॉन ने एक बार फिर सरकार की चिंता बढ़ा दी है जिसके बाद सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। कई ऐसे राज्य हैं जहां पर नाइट कर्फ्यू लगना शुरू हो गया है तो कई जगह थियेटर बंद होने का एलान भी किया जा चुका है। जनवरी महीने में पांच बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली थीं जिसमें बड़े बजट की फिल्में आरआरआर, राधेश्याम, पृथ्वीराज और अटैक हैं, ऐसे में इन फिल्मों की रिलीज का टलना भी लगभग तय माना जा रहा है।