शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ से हिंदी सिनेमा में रूमानी फिल्मों की फिर से पनपती नई बयार का इस हफ्ते असली इम्तिहान हो रहा है। हालांकि, फिल्म की कहानी बहुत बेदम टाइम निकली। इसके अलावा राज बब्बर, सतीश कौशिक, अनूप सोनी और श्वेताभ सिंह की फिल्म ‘मिर्ग’ भी रिलीज होनी थी, लेकिन ये कहां लगी है, इसका पता तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं चला। अंग्रेजी फिल्में ‘इट एंड्स विद अस’, ‘द आयरन क्लॉ’ और ‘मॉन्स्टर’ का कोई नामलेवा तक नहीं है। रजनीकांत अभिनीत तमिल फिल्म ‘लाल सलाम’ का हिंदी संस्करण भी मुंबई तक नहीं पहुंच सका। आइए जानते हैं, इस हफ्ते रिलीज फिल्मों का हाल क्या रहा...