फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mouni Roy Honeymoon Photos: बर्फीली वादियों में पति संग रोमांटिक हुईं मौनी रॉय, कश्मीर में मना रहीं हनीमून

Mon, 07 Feb 2022 11:25 AM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : social media
मौनी रॉय और उनके बिजनेस मैन पति सूरज नांबियार कश्मीर की बर्फीली वादियों में अपने हनीमून का मजा ले रहे हैं। दोनों अभी कुछ ही समय पहले शादी के बंधन में बंधे हैं। यह कपल आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहा है। मौनी ने अपने हनीमून की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
विज्ञापन

2 of 4
मौनी रॉय सूरज नंबियार - फोटो : सोशल मीडिया
बर्फ में मस्ती करता दिखा कपल
मौनी रॉय ने अपने इस हनीमून की तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, "वर्तमान में सनमूनिंग...!" उन्होंने इस पोस्ट में अपने पति सूरज के नाम का इंग्लिश मीनिंग बताया है। तस्वीरों में मौनी को बेज रंग के स्वेटर में और सूरज को रंगीन स्वेटर में देखा जा सकता है। यह कपल इस समय कश्मीर की पहाड़ियों में बर्फीले माहौल का मजा ले रहा है। एक तस्वीर में मौनी काले रंग की जैकेट में दिखीं।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
मौनी के दोस्त और फैंस कर रहे कमेंट
मौनी की यह तस्वीरें लोगों को काफी पसंद आ रही हैं, उनकी इन तस्वीरों पर अभिनेत्री के दोस्त और फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। उनके दोस्त मीत ब्रदर्स के मनमीत सिंह ने पोस्ट पर कमेंट किया,"फाइनली।" वहीं आशका गोराडिया और आमिर अली ने इन तस्वीरों पर हार्ट इमोजी से कमेंट किया। अभिनेता ओंकार कपूर ने लिखा, "हमिनास्तु हमिनास्तु (यह यहाँ है, यह यहाँ है)।"
विज्ञापन

4 of 4
मौनी रॉय - फोटो : instagram
एक और पोस्ट की शेयर
अभिनेत्री ने कुछ और तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों में उनके कॉटेज से सफेद बर्फ से ढके पहाड़ दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में मौनी हाथ में एक किताब लिए नजर आ रही हैं और उन्होंने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, "मैं ये देख रही हूं और ये पढ़ रही हूं।" मौनी ने इसी जगह पर सूरज की एक तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरीज पर शेयर करते हुए लिखा ,"सूरज ने मेरा जम्पर चुरा लिया।" 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें