मौनी रॉय
- फोटो : insta
मौनी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में टीवी के पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। उसके बाद उन्हें कस्तूरी, देवों के देव महादेव, नागिन, नागिन 2, नागिन 3, टशन-ए-इश्क, जूनून, ऐसी नफरत तो कैसा इश्क, कृष्णा चली लंदन, झलक दिखला जा 9, एक था राजा एक थी रानी में देखा गया। लेकिन कलर्स टीवी के सीरियल 'नागिन' में वह ऐसा छाई कि घर घर में मशहूर हो गईं। मौनी ने 'देवों के देव महादेव' में सती के किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया। लेकिन उन्हें असली पहचान नागिन से मिली।