फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानी और मां की तस्वीर साझा कर सारा अली खान ने मनाया मदर्स डे, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

Sun, 10 May 2020 08:34 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान , अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
आज पूरी दुनिया में मदर्स डे मनाया जा रहा है। इस दिन को लोग अपनी मां के साथ बेहद खास अंदाज में मनाते हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने मदर्स डे पर बेहद खास तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। जिसकी काफी चर्चा हो रही है। इस तस्वीर के साथ ही कैप्शन में सारा ने कुछ ऐसा लिखा है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान , अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल सारा अली खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां अमृता सिंह और अपनी नानी यानी अमृता सिंह की मां की तस्वीर को साझा किया है। अमृता सिंह की मां का नाम रुखसाना सुल्ताना है। तस्वीर में रुखसाना सुल्ताना आंखो पर चश्मा लगाए नजर आ रही हैं। वहीं थ्रोबैक तस्वीर में अमृता भी काफी यंग दिख रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर को साझा करते हुए सारा अली खान ने बेहद खास कैप्शन भी दिया। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, 'मेरी मां की मां...शुक्रिया मेरी मम्मी को बनाने के लिए। हैप्पी मदर्स डे।' सोशल मीडिया पर सारा अली खान का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अमृता सिंह के फैंस भी उनके पोस्ट को पसंद कर रहे हैं। 
 

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। बीते दिनों सारा अली खान अपनी बचपन की तस्वीर की वजह से काफी सुर्खियों में थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक बचपन की तस्वीर साझा की जिसमें वह काफी क्यूट दिख रही थीं। जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीर साझा की थी उसमें वह राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। हैवी ड्रेस के साथ उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी पहनी हुई थी। अपनी बचपन की तस्वीर को साझा करते हुए सारा अली खान ने मजेदार कैप्शन भी दिया था। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा 'मेरे सपनों की रानी... हमेशा मैं ही थी।' आपको बता दें कि सारा अली खान आखिरी बार फिल्म लव आजकल में नजर आईं थीं। 

पढ़ें: सलमान के साथ तीन ब्लॉकबस्टर बनाने वाले इस निर्देशक का दांव अब सैफ पर, जल्द रिलीज होगी वेब सीरीज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें