‘मां’ सिर्फ एक शब्द नहीं बल्कि एक एहसास है, जिसे सभी अपने जीवन में महसूस किया है। एक व्यक्ति के जीवन में मां कई किरदार निभाती हैं। जीवन की पहली शिक्षिका होने से लेकर एक दोस्त तक मां हर किरदार में अपने बच्चे का साथ निभाती हैं। कई परेशानियों का सामना कर अपने बच्चों की खुशी के लिए संघर्ष करने वाली एक मां ही हैं, जिसकी जगह जीवन में कोई नहीं ले सकता। मां के इसी प्यार और ममता को दर्शाते बॉलीवुड में कई गाने बनाए जा चुके हैं। मदर्स डेके मौके पर हम इस रिपोर्ट में मां पर बने ऐसे भी कुछ गानों की लिस्ट लेकर आए हैं।