पिछले कुछ वर्षों में छोटे पर्दे पर कई शो में कुछ बेहतरीन स्त्री पात्रों का चित्रण किया गया है। इनमें छोटे पर्दे की मां के भी किरदार हैं जिन्होंने दर्शकों के मन में अमिट छाप छोड़ी है। मदर्स डे के मौके आज हम आपको टीवी की कुछ मशहूर मांओं के बारे में बताएंगे, जिनके किरदार की वजह से आज भी लोग उन्हें याद करते हैं।