इस साल अब तक बॉक्स ऑफिस पर साउथ सिनेमा और बॉलीवुड के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है। एक ओर 'भूल भुलैया 2', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, तो दूसरी ओर बहुत सी बड़े सितारों की हिंदी फिल्में ढेर हो गईं। वहीं, अब ऑरमैक्स मीडिया ने हिंदी भाषा के टॉप वेब शोज और फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है, जिन्हें लोगों ने सबसे ज्यादा स्ट्रीम किया है।