फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद अजीब हैं इन 10 भोजपुरी फिल्मों के नाम, पढ़कर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Tue, 08 Dec 2020 01:32 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
भोजपुरी फिल्में - फोटो : यूट्यूब
हिंदी फिल्मों की तरह ही अब भोजपुरी सिनेमा का चलन भारत में तेजी से बढ़ने लगा है। हर साल भोजपुरी भाषा की कई फिल्में रिलीज होती हैं। दर्शक भी इन फिल्मों को खूब पसंद करते हैं। लेकिन कई बार इन फिल्मों के नाम ऐसे होते हैं जिसे सोचकर लोग भी सोच में पड़ जाते हैं। आज आपको कुछ ऐसी ही भोजपुरी फिल्मों के नाम बताते हैं जिन्हें देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी।
विज्ञापन

2 of 11
तोहरे कारन गइल भइसिया पानी में - फोटो : यूट्यूब
अब ये पहली फिल्म ही ले लीजिए। इस फिल्म का नाम है 'तोहरे कारन गइल भइसिया पानी में'। इसमें पवन सिंह, सपना थापा, केके गोस्वामी जैसे एक्टर ने काम किया है। इसके नाम को देखकर कई लोग सोच में पड़ गए होंगे और कईयों की हंसी ही नहीं रुक रही होगी।
विज्ञापन

3 of 11
मियां आनाड़ी बा बीवी खिलाड़ी बा - फोटो : यूट्यूब
अब इसी फिल्म का नाम देखिए, 'मियां आनाड़ी बा बीवी खिलाड़ी बा'। है न कमाल का टाइलट। ये फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी जिसमें बीरबल, योगिनी, युनुस परवेज जैसे कलाकारों ने काम किया था।

4 of 11
मार देब गोली मर जईबू - फोटो : यूट्यूब
इस टाइटल को देखकर मन में यही ख्याल आ रहा है कि फिल्म बनाते समय डायरेक्टर साहब काफी गुस्से में रहे होंगे। 'मार देब गोली मर जईबू' बहुत सोच समझकर ही इस नाम को रखा गया है। 
विज्ञापन

5 of 11
दम होई जेकरा में उहे गाड़ी खूंटा - फोटो : यूट्यूब
इस फिल्म का नाम भी किसी से कम नहीं है। 'दम होई जेकरा में उहे गाड़ी खूंटा', इस फिल्म में रानी चटर्जी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। ये साल 2014 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

6 of 11
ससुरा बड़ा पईसावाला - फोटो : फाइल
'ससुरा बड़ा पईसावाला' का नाम तो आपने जरूर सुना होगा। मनोज तिवारी ये फिल्म भोजपुरी की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। 
विज्ञापन

7 of 11
पंडित जी बताई ना बियाह कब होई - फोटो : यूट्यूब
रवि किशन की फिल्म 'पंडित जी बताई ना बियाह कब होई' तो ऐसी हिट हुई कि इसके और भाग भी बन गए। हालांकि फिल्म का नाम जरूर कई बार सोचने को मजबूर कर देता है। 

8 of 11
पटना से पाकिस्तान - फोटो : यूट्यूब
भोजपुरी सुपर स्टार निरहुआ की फिल्म 'पटना से पाकिस्तान' भी इसी लिस्ट में शामिल है।

9 of 11
गोबर सिंह - फोटो : यूट्यूब
'गोबर सिंह' इस नाम को रखते समय डायरेक्टर के मन में क्या विचार आया होगा। फिलहाल लोग जरूर इस नाम पर मजे लेते होंगे। 

10 of 11
कट्टा तनल दुप्पटा पर - फोटो : यूट्यूब
कट्टा तनल दुप्पटा पर, इस फिल्म में तो भोजपुरी के कई बड़े सितारे नजर आए थे। रवि किशन और पवन सिंह तो पोस्टर पर ही दिख रहे हैं। उनके साथ में राखी सावंत भी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

11 of 11
3 बुरबक - फोटो : यूट्यूब
3 इंडियड का भोजपुरी वर्जन 3 बुरबक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें