रणवीर सिंह-लारा दत्ता-धर्मेंद्र-रानी मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
23 साल पहले हुई शुरुआत
दादा साहब फाल्के के नाम से सबसे पहले दादा साहब फाल्के अकादमी अवॉर्ड की शुरुआत अभिनेता चंद्रशेखर ने साल 2000 में की। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में चंद्रशेखर के पुत्र अशोक शेखर बताते हैं, 'मेरे पिता दादा साहब फाल्के अकादमी अवॉर्ड के संस्थापक थे और इस अवॉर्ड के ट्रस्टी थे जाने माने फिल्म वितरक संतोष सिंह जैन, जो अब नहीं रहे। दूसरे ट्रस्टियों में फिल्मिस्तान स्टूडियो की मालिक मीना जालान, जॉनी लीवर, मिथुन चक्रवर्ती भी शामिल रहे हैं। अब तक यह अवॉर्ड इंडस्ट्री के 90 प्रतिशत लोगों को मिल चुका हैं, जिनमे दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, रणवीर सिंह जैसे सितारे शामिल हैं। इस साल भी दादा साहब के जन्मदिन 30 अप्रैल पर ये पुरस्कार आयोजित करने की योजना बन रही है।’