फिल्म को शानदार बनाने के लिए निर्माता और स्टार्स जी-जान लगा देते हैं। एक-एक सीन की शूटिंग पूरी शिद्दत से की जाती है। और इसमें भी बात राजेश खन्ना के अभिनय की हो तो क्या ही कहने! काका अपनी फिल्म के हर सीन को परफेक्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे। ऐसा ही कुछ उन्होंने फिल्म 'आंचल' के दौरान किया था। लेकिन, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक ऐसी घटना घटी कि राजेश खन्ना की दोस्ती अपने को-स्टार से हमेशा-हमेशा के लिए टूट गई। ये को-स्टार कोई और नहीं, बल्कि अमोल पालेकर थे। क्या था वह किस्सा आइए जानते हैं...