जयललिता
- फोटो : सोशल मीडिया
तमिलनाडु की राजनीति में जयललिता का करिश्माई व्यक्तित्व था। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब 2014 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की आंधी चल रही थी, उस दौरान जयललिता की पार्टी को तमिलनाडु में 39 में 37 सीटों पर जीत मिली थी। एक खूबसूरत मन मोह लेने वाली अभिनेत्री से तमिलनाडु की छह बार मुख्यमंत्री बनने का सफर आसान नहीं रहा है। जयललिता ने अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे हैं। आय से ज्यादा संपत्ति को लेकर जयललिता काफी विवादों में रही थीं। साल 2016 में ही ढाई महीने तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 5 दिसंबर को जयललिता ने आखिरी सांस ली।