फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana: कंगना रणौत ने सुधारी शबाना आजमी की गलती! 'लाल सिंह चड्ढा' से 'द केरल स्टोरी' की तुलना पर किया पलटवार

Mon, 08 May 2023 09:24 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना रणौत ने 'द केरल स्टोरी' को दिए शबाना आजमी के समर्थन पर पलटवार किया है। साथ ही 'लाल सिंह चढ़ा' को लेकर  बड़ी बात कहती नजर आई हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत-शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'द केरल स्टोरी' की रिलीज के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अदा शर्मा स्टारर फिल्म को केरल में जबर्दस्त विरोध का सामना करना पड़ रहा है। सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी पांच मई को रिलीज की गई इस मूवी को पश्चिम बंगाल में बैन कर दिया गया है। वहीं, तमिलनाडु के मल्टीप्लेक्स में इसकी स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी गई है। इसी को लेकर शबाना आजमी फिल्म के समर्थन में उतरीं। हालांकि, एक्ट्रेस कंगना रणौत ने शबाना के बयान पर पलटवार करते हुए आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया
'द केरल स्टोरी' पर बढ़ते विवाद को देखते हुए शबाना आजमी इसके समर्थन में उतरीं। वेटरन एक्ट्रेस ने इसे लेकर अपने ट्वीट में लिखा, 'जो लोग द केरल स्टोरी पर बैन लगाने की बात करते हैं, वे उतने ही गलत हैं, जितने कि वे जो आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा पर बैन लगाना चाहते थे। एक बार किसी फिल्म को सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से सर्टिफिकेट मिल जाता है तो फिर किसी भी दूसरे कॉन्स्टिट्यूशन अथॉरिटी का कोई रोल नहीं रह जाता।'
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अब शबाना आजमी के इस ट्वीट पर री-ट्वीट करते हुए कंगना रणौत ने अपनी बात रखी है। साथ ही शबाना को करेक्ट करती नजर आई हैं। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'यह एक बहुत ही वैलिड बिंदु है सिवाय इस तथ्य के कि किसी ने लाल सिंह चड्ढा पर प्रतिबंध लगाने के लिए नहीं कहा। लोग इसे कई कारणों से देखना नहीं चाहते थे, प्रमुख कारण यह था कि यह एक बहुत लोकप्रिय पुराने हॉलीवुड क्लासिक की रीमेक थी, जिसे ज्यादातर लोग पहले ही देख चुके थे।'

The Kerala Story: द केरल स्टोरी के विरोध पर आई विपुल शाह की प्रतिक्रिया, बैन करने की मांग पर कही यह बात

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना के इस बयान से नेटिजन्स भी सहमति जाहिर करते नजर आए हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है, 'शबाना जी, आपने सही उल्लेख किया है कि सीबीएफसी द्वारा पारित किसी भी फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग करना, विशेष रूप से धमकाने और हिंसा के माध्यम से, सही नहीं है। बस इसे उजागर करना चाहता था। द केरल स्टोरी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है, लाल सिंह चड्ढा के साथ ऐसा नहीं था। किसी फिल्म को देखना या उसका बहिष्कार करना निश्चित रूप से दर्शकों का विशेषाधिकार है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
द केरल स्टोरी' की बात करें तो, इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। ट्रेलर देखने के बाद इसे सिनेमाघरों में पहुंचने से रोकने के लिए कोर्ट में अर्जी दी गई थी। हालांकि, कोर्ट ने सुनवाई करते वक्त इसमें कुछ भी आपत्तिजनक ना होने की बात कहते हुए इस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। इसी के बाद फिल्म को लेकर पूरा देश दो गुटों में बंट गया है। जहां कुछ लोग इसका समर्थन करते तो कुछ अब भी इसके बहिष्कार की मांग करते नजर आ रहे हैं। 

Filmy Wrap: पश्चिम बंगाल में बैन हुई द केरल स्टोरी और आलिया ने मांगी नवाजुद्दीन से माफी, पढ़ें फिल्मी खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें