दिवंगत सुरैया जमाल बॉलीवुड की दिग्गज अदाकाराओं में शुमार रहीं। अभिनय प्रतिभा के साथ-साथ सुरैया सुरीली आवाज की भी मलिका थीं। उन्हें आधुनिक भारत का सिंगिंग सुपरस्टार कहा जा सकता है। सुरैया ने बहुत कम उम्र में अपनी गायकी और अदाकारी से अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। बता दें कि सुरैया का पूरा नाम सुरैया जमाल शेख था। 1941 में फिल्म 'ताजमहल' से अभिनय की शुरुआत करने वाली सुरैया ने अपने करियर में कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया। इंडस्ट्री के कई स्टार्स भी सुरैया के दीवाने थे। बॉलीवुड ही क्या सुरैया की दीवानगी हॉलीवुड तक थी। एक बार हॉलीवुड के एक सुपरस्टार तो सुरैया के घर आधी रात को जा पहुंचे थे। आइए जानते हैं इस दिलचस्प किस्से के बारे में...