फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्ट्रेस ने 80 के दशक में दी थी ब्लॉकबस्टर फिल्में, शादी के बाद एक्टिंग छोड़ बन गई थीं सिंगर

Mon, 08 Jul 2019 01:01 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
vijayta pandit - फोटो : social media
'गुमनाम सितारे' कॉमल में आज हम आपको 80 के दशक की हीरोइन विजेयता पंडित के बारे में बताते हैं । विजेयता लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं लाइम लाइट से भी दूर हैं । विजेयता ने 1980 में आई फिल्म 'लव स्टोरी' में 'पिंकी' का रोल निभाया था । फिल्म में उनके हीरो कुमार गौरव थे । ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी । विजेयता और कुमार गौरव की जोड़ी ऑन स्क्रीन ही नहीं ऑफ स्क्रीन भी बनी । 
विज्ञापन

2 of 6
vijayta pandit - फोटो : social media
उस समय खबर आई थी कि इस फिल्म के बाद विजेयता और गौरव एक-दूसरे को डेट करने लगे थे । यहां तक कि विजेयता ने गौरव के साथ समय बिताने के लिए अच्छी फिल्मों को ठुकराना शुरू कर दिया । गौरव और विजेयता के परिवार के कारण ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया । इसके बाद विजेयता ने एक और फिल्म की । जिसका नाम था 'मोहब्बत' । 
विज्ञापन

3 of 6
vijayta pandit - फोटो : social media
ये फिल्म 1985 में आई थी । 'लव स्टोरी' की तरह 'मोहब्बत' भी सुपरहिट हुई । विजेयता का करियर अभी शुरू ही हुआ था कि उन्होंने फिल्म डायरेक्टर समीर मलकान से 1986 में शादी कर ली । समीर मलकान ने एक फ्लॉप फिल्म बनाई थी जिसका नाम था- 'कार थीफ' । विजेयता ने चंद फिल्में करने के बाद ही एक्टिंग छोड़ दी और संगीत में अपना करियर बनाया।

4 of 6
vijayta pandit - फोटो : social media
विजेयता और समीर की शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और दोनों ने तलाक ले लिया । समीर के बाद विजेयता की जिंदगी में सिंगर आदेश श्रीवास्तव की एंट्री हुई । विजेयता और आदेश ने साल 1990 में शादी कर ली । आदेश ने विजेयता का एक पॉप एलबम निकाला । इस एलबम का नाम था 'प्यार का इजहार' । पॉप सिंगिंग में ये विजेयता का डेब्यू था । इस एलबम को माधुरी दीक्षित ने लॉन्च किया था । 
विज्ञापन

5 of 6
vijayta pandit - फोटो : social media
विजेयता के पति आदेश का निधन साल 2005 में हो गया था । आदेश फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और कंपोजर थे । आदेश के निधन के बाद अब विजेयता की जिंदगी कई परेशानियां हैं । कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि विजेयता आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं।विजेयता और आदेश के दो बेटे अवितेश और अनिवेश हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vijayta pandit - फोटो : social media
विजेयता ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'ये बहुत मुश्किल दौर है। मैं किसी से मदद नहीं लेना चाहती। जो आदेश मेरे लिए छोड़ गए हैं उसी में गुजारा करना चाहती हूं । हमने अपनी कार तक बेच दी है। आदेश जी का म्यूजिक रूम भी किराए पर उठाना पड़ा है।' बता दें कि विजेयता म्यूजिक कंपोजर जतिन-ललित की बहन हैं। विजेयता की एक बहन सुलक्षणा पंडित भी हैं । इसके बावजूद आज वो इतने बुरे दौर से गुजर रही हैं। ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें