निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की 'पठान' रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 832 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं देश में यह 439.4 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगी बाकी सभी फिल्मों की चमक को फीका कर दिया है। हिंदी हो या साउथ इससे टकराने वाली सभी फिल्में चकनाचूर हो गई हैं। तो चलिए जानते हैं कि 'पठान' से टकराने वाली अन्य फिल्मों का सोमवार को क्या हाल रहा।