YRF की पठान इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म अभी तक की ब्लॉकबस्टर हिट रही है। दर्शकों को मूवी का कॉन्सेप्ट काफी पसंद आ रहा है। पठान में सलमान खान के कैमियो ने थिएटर में लोगों को सीटियां बजाने पर मजबूर कर दिया है। वहीं, हाल ही में शाहरुख और सलमान ने एक साथ काम करने को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार आदित्य चोपड़ा ने उन्हें पुराने टाइम की तरह एक साथ लाए और सिद्धार्थ आनंद ने बहुत शानदार तरीके से फिल्म का निर्देशन किया, जिसे स्वैग के साथ पेश किया गया।