थियेटर में रिलीज हुई फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं कि ये फिल्म जोरदार कमाई करेगी। लेकिन ओपनिंग डे पर ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। पहले दिन ये फिल्म अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' जितनी कमाई भी नहीं कर पाई। इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया गया था, बावजूद इसके फिल्म औसत प्रदर्शन ही कर रही है। वहीं कमल हासन की विक्रम कारोबार के मामले में बढ़िया है। आदिवि शेष की मेजर भी औसत कलेक्शन कर रही है। तो चलिए आज आपको अपनी इस रिपोर्ट में बताते हैं कि इस सोमवार कौन सी फिल्म ने कितना कारोबार किया है।