इस महीनें दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई फिल्में लगी हुई हैं। सिनेमाघरों में इन दिनों कई बड़ी फिल्में लगी हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रणदीप हुड्डा स्टारर स्वातंत्र्य वीर सावरकर और कुणाल खेमू की मडगांव एक्सप्रेस रिलीज हुई है। इनके अलावा अजय देवगन की शैतान और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर योद्धा थिएटर्स में पहले से ही दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। ये सभी फिल्में कलेक्शन के मामले में एक-दूसरे को जबर्दस्त टक्कर दे रही हैं। तो आइए जानते हैं कि सोमवार को किस फिल्म का कैसा प्रदर्शन रहा...