फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Death Anniversary: महज 21 साल की उम्र में मोनाल नवल ने कह दिया दुनिया को अलविदा, अरबाज खान की प्रेमिका का निभाया था रोल

Thu, 14 Apr 2022 12:57 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मोनाल नवल - फोटो : social media
अभिनेत्री मोनल नवल का जन्म 1981 में हुआ था, लेकिन महज 21 साल की उम्र में इस प्रतिभाशाली अभिनेत्री ने साल 2002 में 14 अप्रैल को इस दुनिया से अलविदा कह दिया था। अभिनेत्री मोनाल नवल मुख्य रूप से तेलुगु, कन्नड़ सिनेमा में अपने अभिनय के लिए जानी जाती है, लेकिन इसके अलावा उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी का किया था। उनकी अचानक मौत ने सबको हिलाकर रख दिया था।
विज्ञापन

2 of 4
मोनाल नवल - फोटो : social media
मोनाल नवल का पूरा नाम राधा मोनाल नवल था। उनके पिता अशोक नवल और मां सारथा नवल थीं। मोनाल नवल ने अपने शुरूआती पढ़ाई दिल्ली और कॉलेज बॉम्बे सी की थी। मोनल नवल ने मॉडलिंग, फैशन शो और ब्यूटी कॉन्टेस्ट के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी और बाद में इसी के जरिए उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे। जिसके बाद वह तमिल तेलुगु के साथ हिंदी में भी नजर आईं।
विज्ञापन

3 of 4
मोनाल नवल - फोटो : social media
मां तुझे सलाम में किया था काम
अभिनेत्री मोनाल नवल हिंदी फिल्म 'मां तुझे सलाम' में नजर आई थीं, इस फिल्म में वह अभिनेता अरबाज खान के अपोजिट दिखाई दी थीं। मोनाल नवल ने नरिगस बन अरबाज खान की प्रेमिका की भूमिका अदा की थी।
विज्ञापन

4 of 4
मोनाल नवल - फोटो : social media
डिप्रेशन की थी शिकायत
अभिनेत्री मोनाल नवल ने कथित तौर पर  14 अप्रैल 2002 को आत्महत्या कर अपनी जान दे दी थी। उनका शव चेन्नई में एक कमरे में लटका हुआ पाया गया था। बताया जाता है कि उन्होंने डिप्रेशन में आकर अपनी जान दी थी। मोनाल तमिल, तेलुगु के अलावा हिंदी फिल्मों में भी काम किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें