फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लॉप फिल्मों से परेशान होकर इंडस्ट्री छोड़ने वाले थे मोहनीश बहल, पर्दे पर सलमान से मोल ली दुश्मनी तो चमक गई किस्मत

Sun, 03 Jan 2021 01:49 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mohnish Bahl
बॉलीवुड की दुनिया में कौन किस वक्त फ्लॉप होगा और किस वक्त किसकी किस्मत चमक जाएगी ये कोई नहीं जान पाता। इस इंडस्ट्री में बने रहने के लिए मेहनत के साथ-साथ किस्मत का होना भी बहुत जरूरी है। कुछ ऐसा ही किस्सा है एक्टर मोहनीश बहल का जिन्हें एक वक्त तक लगातार मिली असफलताओं ने तोड़ दिया था और उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था। हालांकि उनका वक्त अचानक बदला और एक फिल्म ने उनकी किस्मत पलट दी।
विज्ञापन

2 of 5
मोहनीश बहल
मोहनीश बहल ने 1983 में आई फिल्म 'बेकरार' से बतौर सपोर्टिंग एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई और मोहनीश के करियर में ग्रहण लग गया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में की लेकिन सारी फिल्में फ्लॉप साबित हुईं। लगातार मिल रही असफलताओं से मोहनीश को लगने लगा कि इंडस्ट्री में अब उन्हें काम नहीं मिलेगा और फिल्में भी हिट नहीं होने वाली हैं। ऐसे में वो इंडस्ट्री छोड़कर पायलट बनने की तैयारी में लग गए।
विज्ञापन

3 of 5
मोहनीश बहल
हालांकि किस्मत को मोहनीश के लिए कुछ और ही मंजूर था। असफलता के दौर में उनकी मुलाकात सलमान खान से हुई। सलमान ने मोहनीश का नाम फिल्म 'मैंने प्यार किया' के एक किरदार के लिए आगे बढ़ा दिया। फिल्म में मोहनीश विलेन के किरदार में थे। फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई और इसके साथ मोहनीश के किस्मत के सितारे भी बुलंद हो गए। उनके किरदार को काफी पसंद किया गया और उनका करियर भी आगे बढ़ गया।

4 of 5
मोहनीश बहल - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद मोहनीश ने और भी कई फिल्मों में काम किया। फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' में मोहनीश ने पॉजिटिव रोल निभाया और ये फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के साथ मोहनीश ने दुनिया को बता दिया कि वो हर तरह के किरदार निभा सकते हैं। इन फिल्मों के अलावा मोहनीश 'हम आपके हैं कौन', 'राजा हिंदुस्तानी', 'कहो ना प्यार है', 'शादी करके फंस गया यार' जैसी फिल्म में काम करके शोहरत कमाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहनीश बहल
फिल्मों के अलावा मोहनीश ने टीवी पर भी काम किया और वहां भी उनकी एक्टिंग फैंस को काफी पसंद आई। मोहनीश टीवी शो 'संजीवनी' में डॉक्टर बने नजर आए इसके बाद 'दिल मिल गए' में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। मोहनीश बहल कई फिल्मों और सीरीयल में सपोर्टिंग किरदार भी निभाते नजर आ चुके हैं। आखिरी बार उन्हें फिल्म 'पानीपत' में देखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें