उमर खालिद
- फोटो : Umar Khalid | Facebook
दरअसल दिल्ली दंगा मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जेएनयू के पूर्व छात्रनेता उमर खालिद के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। अपराध शाखा ने उमर खालिद पर दंगे भड़काना, दंगों की साजिश रचना, देश विरोधी भाषण देने के अलावा कई धाराओं में करीब 100 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है। अब कंगना रणौत ने उमर खालिद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।