फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jimmy Shergill: कभी चॉकलेट हीरो कहे जाने वाले जिमी शेरगिल को है इस बात का पछतावा, कहा- 'हमने वहां गलती की...'

Mon, 02 Oct 2023 10:45 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जिमी शेरगिल ने कहा, 'कोई भी यंगस्टर्स जो जानना चाहता है, मैं उसे भी बता सकता हूं, मेरे एक्पीरियंस से सीखो। आप लोग जो इस समय में अपनी संग चॉकलेट बॉय इमेज को एजॉय कर रहे हो, उसे एंजॉय करो।'
विज्ञापन
1 of 5
जिमी शेरगिल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता जिमी शेरगिल 25 वर्षों से अधिक समय से शोबिज में हैं। जिमी शेरगिल को आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'मोहब्बतें' से पहचान मिली थी। इसके बाद उन्हें चॉकलेटी हीरो का तमगा मिल गया था। बतौर चॉकलेट हीरो उन्होंने कई किरदार निभाए हैं, लेकिन बहुत जल्दी उन्होंने परिपक्व भूमिका की तरफ अपना रुख मोड़ लिया। आज उन्हें अपने इस निर्णय पर पछतावा होता है। एक बातचीत के दौरान उन्होंने इसे लेकर खुलकर बात की है।
Tom Hanks: 'सावधान! मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं', डेंटल प्लान बता रहे अपने एआई वर्जन पर बोले टॉम हैंक्स
विज्ञापन

2 of 5
जिमी शेरगिल - फोटो : सोशल मीडिया
जिमी शेरगिल हाल ही में वेब शो 'छूना' में दिखाई दिए, जिसमें उन्होंने एक भ्रष्ट विधायक का किरदार निभाया है। बातचीत के दौरान चॉकलेट बॉय के सवाल पर उन्होंने युवा अभिनेताओं को एक चेतावनी दी है। जिमी ने कहा, कोई भी यंगस्टर्स जो जानना चाहता है, मैं उसे भी बता सकता हूं, मेरे एक्पीरियंस से सीखो। आप लोग जो इस समय में अपनी संग चॉकलेट बॉय इमेज को एजॉय कर रहे हो, उसे एंजॉय करो। इससे जल्दी से निकल के परिपक्व किरदार की तरफ भागने की कोशिस मत करो। उस चरण को एंजॉय करो। वह चरण वापस कभी नहीं आने वाला है।  
Alia Bhatt: 'मेरे माता-पिता के पास पैसे की कमी थी', आलिया ने किया महेश भट्ट-सोनी राजदान के संघर्षों का खुलासा
विज्ञापन

3 of 5
जिमी शेरगिल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने अपनी गलती मानते हुए कहा, 'जब लोग उस चॉकलेट बॉय या अगले दरवाजे वाले युवा लड़के की छवि को पसंद कर रहे हों, तो उस चरण का आनंद लें। अपने आप, धीरे-धीरे आप परिपक्व लोगों की ओर बढ़ेंगे। अब चक्कर क्या है कि, ग्रे बाल करके, पापा का, अंकल का रोल, वो तो आखिरी में जाके हमको करना ही है। तो हम उसको पहले से ही करने लग जाएं तो क्या फायदा?'

4 of 5
जिमी शेरगिल - फोटो : सोशल मीडिया
जिमी ने कहा, 'हमने वहां गलती की थी। हम बहुत जल्दी में थे कि इस चरण से निकलो, आगे बढ़ना है। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इसका पछतावा है, तो इसपर अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, 'अफसोस क्या, हम पीछे जाने की कोशिश कर रहे हैं।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिमी शेरगिल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जिमी ने परिपक्व भूमिकाओं के साथ भी हमेशा अपने दर्शकों को  अपने अभिनय से प्रभावित किया है। आज भी वह अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों को हैरान करते रहते हैं। जिमी शेरगिल के काफी फैंस हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें