लकी अली
- फोटो : social media
उपदेश नहीं सिर्फ सकारात्मक बात
अभिनय के बजाय गायन के क्षेत्र में लकी अली को काफी सफलता मिली है। ‘ओ सनम', 'एक पल का जीना', 'ना तुम जानो न हम' जैसे कई सुपर हिट गीत गा चुके लकी अली अपने नए गीत ‘मोहब्बत जिंदगी’ के बारे में बताते हैं, 'कोविड के दौरान हर कोई आशावाद की तलाश करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे समय में लोगों को उपदेश देने के बजाय कुछ सकारात्मकता बातें करनी थी जो मैंने इस गीत के माध्यम से पेश की हैं। मैं सिर्फ इस बात पर ध्यान केंद्रित करना चाहता था कि कैसे एक साधारण व्यक्ति सवालों से भरी दुनिया में एक साधारण जीवन चाहता है?'