फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह की शादी हुई रद्द, भोजपुरी एक्ट्रेस ने लगाया था रेप और गर्भपात का आरोप

Sat, 07 Jul 2018 10:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
momoh Marry Madalsa sharma
बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह की शादी रद्द हो गई है। शनिवार यानि 7 जुलाई को रात में मिमोह की शादी होने वाली थी। दुष्कर्म और धोखा देने की शिकायत की जांच करने पहुंची दिल्ली पुलिस के विवाह स्थल पर पहुंचने के चलते शादी रद्द कर दी गई। 
विज्ञापन

2 of 6
momoh Marry Madalsa sharma
आपको बता दें कि बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि अप्रैल 2015 में वह मुंबई में मिमोह चक्रवती के संपर्क में आई। मई 2015 में वह उसे एक फ्लैट में लेकर गया जहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि मिमोह ने इसके बाद उससे कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वह उसे शादी करने का झांसा देता रहा, लेकिन अब उसने शादी करने से इनकर कर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
योगिता बाली और महाअक्षय (मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी और बेटा)
युवती का आरोप है कि इस घटना से वह मानिसक तनाव में आ गई और अब दिल्ली के बेगमपुर इलाके में अपने एक दोस्त के यहां रहती है। चूंकि आरोपी पूर्व राज्यसभा सदस्य व बॉलीवुड स्टार का बेटा है उसने पहले शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटाई। युवती का आरोप है कि 6 जून को आरोपी की मां योगिता बाली ने उसे मोबाइल पर फोन की शिकायत करने पर इसका अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके अलावा वह एक बार गर्भवती हो गई थी तो मिमोह ने उसे कोई दवा खिला दी जिससे उसका गर्भपात हो गया। 
 

4 of 6
momoh Marry Madalsa sharma
मिमोह की शादी एक्ट्रेस मदालसा शर्मा से तय हुई थी। इतने गंभीर आरोपों के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि शादी टूट भी सकती है। लेकिन मिमोह की होने वाली सास शीला शर्मा ने बयान दिया था कि शादी तय तारीख, यानि 7 जुलाई को ही होने कराने के लिए कहा था। 
विज्ञापन

5 of 6
momoh Marry Madalsa sharma
शनिवार को शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं, शादी तमिलनाडु के नीलगिरि जिले के ऊंटी में स्थित बॉलीवुड अभिनेता मिथुन के आलीशान होटल में होनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिथुन चक्रवर्ती
लेकिन ऐन वक्त जब पुलिस शादी समारोह में पहुंची तो शादी को रद्द करना पड़ा। फिलहाल समारोह स्थल से एक्ट्रेस मदालसा शर्मा का परिवार भी वापस लौट आया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें