फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान इंडिया के सेट पर जिमी शेरगिल ने की ऐसी हरकत, मेकर्स ने कहा- Get Out

Sat, 07 Jul 2018 04:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जिमी शेरगिल
टीवी के पॉपुलर क्राइम शो 'सावधान इंडिया' नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है । दर्शकों के बीच यह शो काफी पॉपुलर है । इस शो को अलग-अलग समय पर अलग-अलग एक्टर होस्ट करते रहे हैं । खबरों की मानें तो इस बार शो होस्ट करने के लिए मेकर्स ने जिमी शेरगिल को कास्ट किया ।
विज्ञापन

2 of 5
Jimmy Shergill
इससे पहले यह शो सुशांत सिंह होस्ट करते आ रहे थे । जिमी शेरगिल ने शो के कुछ शो होस्ट किए और फिर उन्हें निकाल दिया गया । रिपोर्ट्स के अनुसार, जिमी ने शुरुआती शो शूट कर लिए थे लेकिन बाद में मेकर्स को एहसास हुआ कि उनके साथ काम करना आसान नहीं है ।
विज्ञापन

3 of 5
जिमी शेरगिल
जिमी सेट पर स्टार वाला एटिट्यूड दिखाते थे । जो प्रोडक्शन हाउस को रास नहीं आ रहा था। कुछ एपिसोड के बाद ही जिमी ने फीस बढ़ाने की मांग की । जिमी का तर्क था कि टीवी में टाइम और एनर्जी दोनों ज्यादा लगती है। जिमी की इस मांग पर मेकर्स नाराज हो गए ।

4 of 5
सुशांत सिंह
उन्होंने जिमी को पुराने होस्ट सुशांत से रिप्लेस कर दिया है । सुशांत ने खुद इस बात की पुष्टि की है । उन्होंने कहा, 'यह शो मेरे दिल के बहुत करीब है । करीब 6 साल तक मैंने इसे होस्ट किया है । मुझे खुशी है कि एक बार फिर मैं इसे होस्ट करने के लिए चुना गया हूं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह
बता दें कि इस शो को बीच-बीच में पूजा गौर, हितेन तेजवानी, मोहनीश बहल, गौरव चोपड़ा, सिद्धार्थ शुक्ला और साक्षी तंवर सहित कई अन्य सेलेब्स होस्ट कर चुके हैं । शो का नया सीजन 18 जुलाई से स्टार भारत पर टेलीकास्ट होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें