मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन चक्रवर्ती को जब उस दौर में अपने चेहरे के रंग के कारण रिजेक्शन की मार झेलनी पड़ रही थी, तो ए लिस्टर एक्ट्रेस जीनत अमान ने उनकी हिम्मत बढ़ाई थी। मिथुन ने जीनत की दरियादिली की तारीफ करते हुए कहा, 'कोई भी हीरोइन मेरे साथ काम नहीं करना चाहती थी क्योंकि मेरे साथ काम करने से उन्हें शोहरत नहीं मिलती, लेकिन तभी जीनत अमान जी आईं। जीनत जी ने कहा कि आप बहुत शानदार दिखते हैं, और मेरे साथ काम करने को राजी हो गईं।' मिथुन ने 'डिस्को डांसर', 'प्रेम प्रतिज्ञा' और 'अग्निपथ' के साथ अपने 50 वर्ष के करियर में तकरीबन 350 फिल्मों में काम किया है।