बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को 100 साल हो चुके हैं। इन 100 सालों में कई स्टार्स आए और चले गए। कुछ ने पहचान बनाई तो कुछ गुमनाम हो गए। आज हम आपको ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने मुश्किल से चार फिल्में की होंगी लेकिन उनकी खूबसूरती ने बॉलीवुड में सनसनी मचा दी थी।
विज्ञापन
2 of 12
हेलेना ल्यूक
इस एक्ट्रेस का नाम है हेलेना ल्यूक। 70 के दशक में हेलेना फैशन वर्ल्ड का जाना-माना नाम थीं। इसके बाद 1980 में उन्होंने पहली बॉलीवुड फिल्म 'जुदाई' में काम किया। फिल्म में वो साइड रोल के तौर पर नजर आई थीं।
पढ़ें- कई लग्जरी होटल्स के मालिक मिथुन दा राजाओं की तरह जीते हैं जिंदगी, कमाई जान चकरा जाएंगे
विज्ञापन
3 of 12
हेलेना ल्यूक
इसके बाद हेलेना दो और फिल्मों 'साथा साथ' और 'एक नया रिश्ता' में नजर आईं। लेकिन हेलेना ज्यादा समय तक बॉलीवुड में टिक नहीं पाईं और अचानक गायब हो गईं। फिल्मों में आने से पहले हेलेना एक बड़े दर्द से उभरी थीं।
पढ़ें- कपिल के बारे में पूछा तो सुनील ग्रोवर ने दिया ऐसा जवाब, जानें बिना आप रह नहीं पाएंगे
4 of 12
हेलेना ल्यूक
दरअसल, हेलेना बॉलीवुड स्टार मिथुन चकवर्ती की पत्नी हैं। जी हां, मिथुन ने योगिता बाली से शादी करने से पहले हेलेना से शादी की थी। हेलेना से शादी से पहले मिथुन का अफेयर एक्ट्रेस सारिका के साथ था। लेकिन सारिका से ब्रेकअप के बाद अब मिथुन को नए सहारे की तलाश थी।
विज्ञापन
5 of 12
हेलेना ल्यूक
तभी उनकी मुलाकात हेलेना से हुई। दिल फेंक मिथुन को हेलेना से पहली नजर में ही प्यार हो गया। वहीं हेलेना का जावेद खान से ब्रेकअप हुआ था। दोनों साथ में समय बिताने लगे। लेकिन मिथुन जितना हेलेना के प्यार में पागल थे उतना हेलेना नहीं। इसीलिए मिथुन उनके काफी पीछे पड़े रहते थे।
विज्ञापन
6 of 12
हेलेना ल्यूक
स्टारडस्ट को दिए एक इंटरव्यू में हेलेना ने कहा था, 'मिथुन सुबह 6 बजे से लेकर रात में सोने तक उन्हें शादी के लिए मनाया करते थे। वो हर दिन मुझसे मिलते थे। आखिरकार उन्होंने मुझे खुद से प्यार करने पर मजबूर कर दिया। फिर बिना किसी को बताए 1979 में हमने शादी कर ली।'
विज्ञापन
7 of 12
हेलेना ल्यूक
उस समय हेलेना की उम्र 21 साल थी। मिथुन भी फिल्म इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे। लेकिन दोनों की शादी सिर्फ 4 महीने ही चल पाई। शादी के बाद ही मिथुन का दिल अब योगिता बाली पर आ चुका था। इस वजह से दोनों के बीच दूरियां आना शुरू हो गई थीं। साथ ही मिथुन हेलेना पर उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड जावेद को लेकर काफी टॉन्ट मारते थे।
8 of 12
हेलेना ल्यूक
ये बात खुद हेलेना ने कबूल की थी। हेलेना ने कहा था, 'मिथुन एक घर में अपने दो कजिन और दो कुत्तों के साथ रहते थे। शादी के बाद मैं भी वहीं रह रही थे। मिथुन के दोनों कजिन उनका पैसा खर्च करते थे। जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं था। मैंने जब मिथुन से उनके कजिन को अलग करने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि वो जाना चाहती हैं तो चली जाएं। लेनिक उनके कजिन कहीं नहीं जाएंगे।'
इस लिंक पर जाकर आप हेलेना का फेसबुक अकाउंट देख सकते हैं
9 of 12
हेलेना ल्यूक
हेलेना ने कहा था, 'पूरे दिन में सिर्फ 4 घंटे ही मिथुन घर में रहते थे। मैं पूरा दिन घर पर उनका इंतजार करती थी। मीडिया में मिथुन और योगिता के अफेयर की बात आने से मुझे काफी धक्का लगा था।' हेलेना संपन्न परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनके पैरेंट्स ने उन्हें कभी कोई कमी महसूस नहीं होने दी थी।
10 of 12
हेलेना ल्यूक
लेकिन शादी के बाद हेलेना काफी परेशान हो गई थीं। हेलेना के लिए ये शादी एक बुरे सपने की तरह थी। 1980 में हेलेना ने मिथुन से शादी की बात मीडिया के सामने बोल दी। इसके बाद मिथुन ने भी इससे इंकार नहीं किया। जल्द ही दोनों के तलाक की भी खबरें सामने आ गईं।
इस लिंक पर जाकर आप हेलेना का फेसबुक अकाउंट देख सकते हैं
11 of 12
हेलेना ल्यूक
योगिता का कहना था कि आजतक मिथुन ने उन्हें 10 पैसे भी नहीं दिए थे। ना ही तलाक के बाद उन्होंने मिथुन से कोई एलिमनी मांगी। शादी टूटने के बाद हेलेना मिथुन को दिखाना चाहती थीं कि वो भी एक एक्ट्रेस बन सकती हैं। इसलिए उन्होंने भी फिल्मों में काम करना शुरू किया। लेकिन सफल नहीं हो पाईं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हेलेना अब न्यूयॉर्क में शिफ्ट हो गई हैं और डेल्टा एयरलाइन्स में फ्लाइट अटेंडेंट का काम कर रही हैं। मिथुन और हेलेना अब एक-दूसरे के कॉन्टैक्ट में नहीं हैं। हेलेना की जिंदगी वाकई दर्द भरी रही। हेलेना के फेसबुक अकाउंट पर उनकी कई फोटोज हैं। जिन्हें देख लगता है कि वो अब अपनी लाइफ में सेटल हो चुकी हैं।