आमिर खान ने फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से सिनेमाघरों में चार साल बाद वापसी की। फिल्म का अभिनेता ने जमकर प्रमोशन भी किया, लेकिन बायकॉट में फंस कर यह फिल्म सिनेमाघरों में कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि, आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' ने ओटीटी की दुनिया में धमाल मचा दिया। 6 अक्तूबर की आधी रात इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया, जिसके बाद से ही ओटीटी पर 'लाल सिंह चड्ढा' को जमकर प्यार मिल रहा है। मजेदार बात यह है कि यह फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि नॉन हिंदी भाषा में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है।