फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग स्क्रीन नहीं मांगता': ओटीटी पर ही इन अभिनेत्रियों को मिली बंपर कामयाबी, करियर ग्राफ कर देगा हैरान

Sat, 12 Jun 2021 11:00 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रसिका दुग्गल, मिथिला पालकर, श्वेता त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना काल में थिएटर्स बंद हैं और बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली फिल्में अब ओटीटी का रुख कर चुकी हैं। फिल्में तो ओटीटी पर अब रिलीज हो रहीं हैं, लेकिन वेब सीरीज पिछले कुछ सालों से दर्शकों के मनोरंजन का काम कर रहीं हैं। ओटीटी पर अब मेकर्स ऐसे ऐसे कंटेंट लेकर आ रहे हैं जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। ऐसे वेब सीरीज की सबसे खास बात ये भी है कि यहां उन कलाकारों को भी अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलता है जो कई बार बड़े पर्दे पर बड़े सितारों के आगे छिप जाते हैं। इन दिनों ओटीटी का ही बोलबाला है और आए दिन कोई ना कलाकार अपने जबरदस्त अभिनय के चलते सुर्खियों में आ रहा है।

वेब सीरीज में इन हीरोइनों का है जलवा

इन वेब सीरीज के चलते महिला कलाकारों को भी अपनी हुनर को साबित करने का मौका मिल रहा है। पिछले कुछ सालों में कई हीरोइने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने दमदार अभिनय के चलते घर घर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। पहले जहां हीरोइने फिल्मों में ग्लैमर लाने का काम करती थीं तो वहीं अब ये अभिनेत्रियां दमदार रोल करके अपनी काबिलियत साबित कर रहीं हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अपने अभिनय से जीता दर्शकों का दिल।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मिथिला पालकर - फोटो : सोशल मीडिया
मिथिला पालकर

क्यूट सी मुस्कान और घुंघराले बालों वाली मिथिला पालकर ने ओटीटी सीरीज 'लिटिल थिंग्स' के जरिए फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। उनका बेबाक-बिंदास और प्यार भरा अंदाज यूथ दर्शकों को काफी पसंद आया है। लिटिल थिंग्स के अलावा मिथिला 'चॉपस्टिक' और 'त्रिभंगा' में भी नजर आईं थीं।
विज्ञापन

3 of 7
श्वेता त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता त्रिपाठी

श्वेता बड़े पर्दे पर अपनी अदायगी का जादू चला चुकी हैं, लेकिन वेब सीरीज 'मिर्जापुर' से उन्होंने सफलता के झंडे गाड़ दिए। इस सीरीज में उन्होंने गोलू नाम की लड़की का किरदार निभाया था जिसकी आंखों के सामने उसकी बहन और प्रेमी की हत्या हो जाती है। इसके बाद छोटी सी गोलू बदला लेने के लिए तैयार हो जाती है। इसके अलावा श्वेता 'ट्रिपलिंग', 'गॉन गेम', 'मेड इन हेवन', 'लाखों में एक', 'द ट्रिप' में नजर आ चुकी हैं।

4 of 7
रसिका दुग्गल - फोटो : instagram/rasikadugal
रसिका दुग्गल

रसिका दुग्गल ओटीटी प्लेटफॉर्म के कई सफल वेब सीरीज का हिस्सा रहीं हैं। 'मिर्जापुर' में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा वो 'आउट ऑफ लव', 'दिल्ली क्राइम', 'मेड इन हेवन' और 'ए सुटेबल ब्वॉय' में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 7
शोभिता धुलिपाला - फोटो : सोशल मीडिया
शोभिता धुलिपाला

मेड इन हेवन वेब सीरीज में अपने धमाकेदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली शोभिता ने हर किरदार में खुद को खरा साबित किया है। 'बार्ड ऑफ ब्लड' और 'घोस्ट स्टोरीज' में अपने किरदार से उन्होंने फैंस को काफी प्रभावित किया है। शोभिता ग्लैमरस किरदार से लेकर गंभीर किरदार तक हर रुप में फैंस को सहज महसूस करवाती हैं। खबर है कि वो हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा भी बन सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सयानी गुप्ता - फोटो : Instagram
सयानी गुप्ता

बंगाली ब्यूटी सयानी गुप्ता को वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स' से सफलता मिली थी। इस सीरीज में उन्होंने दामिनी रिजवी रॉय का किरदार निभाया था। सयानी ने ना सिर्फ अपने अभिनय से फैंस को दिलों को जीता है बल्कि अपने स्टाइल स्टेटमेंट से अपनी फीमेल फैंस को भी दीवाना बनाया है। वो ओटीटी पर फिल्म 'पगलैट', 'एक्सोन' और 'पोशम पा' में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अनुप्रिया गोइंका - फोटो : सोशल मीडिया
अनुप्रिया गोइंका

एक विज्ञापन में लेस्बियन लड़की का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोरने वाली अनुप्रिया ने अपने अभिनय से अपनी प्रतिभा साबित की है। वो 'सेक्रेड गेम्स', 'क्रिमिनल जस्टिस', 'द फाइनल कॉल', 'असुर' और 'आश्रम' जैसी सीरीज का भी हिस्सा रही हैं। वो अपने किरदार को इतना बेहतरीन ढंग से फैंस के सामने लाती हैं जिसे देखकर लोग ये भूल जाते हैं कि पर्दे पर कोई एक्टिंग कर रहा है। अनुप्रिया फिल्मों के साथ साथ ओटीटी पर भी जबरदस्त जादू चला रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें