फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mithila Palkar: मिथिला पालकर को इरफान खान क्यों कहते थे बिनाका गीतमाला, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Sat, 15 Apr 2023 05:55 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिथिला पालकर-इरफान खान - फोटो : social media
मिथिला पालकर एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने ओटीटी पर अपने दो टीवी शो गर्ल इन द सिटी और लिटिल थिंग्स से अच्छी पहचान हासिल की है। उन्होंने साल 2015 में अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर चार मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
मिथिला पालकर-इरफान खान - फोटो : social media
फिल्म कारवां में मिथिला और इरफान साथ कर चुके हैं काम
मिथिला दिवंगत एक्टर इरफान खान के साथ फिल्म कारवां में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में मिथिला के अभिनय को लोगों ने खूब पसंद किया था। मिथिला ने हाल ही में बताया कि फिल्म कारवां के सेट पर उन्हें एक बार इरफान खान ने बिठाया और उनसे सोशल मीडिया की बुनियादी बातों और यह कैसे काम करता है, यह सिखाने के लिए कहा था। आपको बता दें कि इरफान खान का साल 2020 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के चलते निधन हो गया था और कारवां साल 2018 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
मिथिला पालकर - फोटो : social media
इरफान मिथिला को बिनाका गीतमाला कहा करते थे
एक्ट्रेस ने इरफान खान के साथ अपने समय को याद करते हुए कहा कि वह उन्हें बिनाका गीतमाला कहते थे, क्योंकि वह शूटिंग के दौरान फिल्म के सेट पर हमेशा गाती और गुनगुनाती रहती थीं। एक्ट्रेस ने इरफान खान के निधन के ठीक दो दिन बाद गाते गुनगुनाते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था। इस पोस्ट को एक्ट्रेस ने शौकत(इरफान खान) को डेडिकेट किया था। 

Chetan Ahimsa: चेतन की भारतीय विदेशी नागरिकता रद्द, कन्नड़ अभिनेता ने खुद किया दावा

4 of 5
मिथिला पालकर - फोटो : social media
एक्टर के निधन पर मिथिला ने साझा किया था वीडियो
वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा था- यह Sing Song Saturday आपको समर्पित है। मैं हमेशा की तरह गायन और झनकार के साथ संघर्ष कर रही हूं, लेकिन मैंने इसे सीखने की कोशिश की है ताकि मैं आपको अपनी बिनाका गीतमाला के साथ आखिरी बार परेशान कर सकूं। खुश रहना, जहान भी हो। खुदा हाफिज, प्यार। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिथिला पालकर - फोटो : social media
फिल्म कारवां के किरदारों को कैप्शन में लिखा
मिथिला ने इस पोस्ट को साझा करते हुए कारवां फिल्म में अपने और इरफान के किरदार के नामों को लिखा था। कारवां में इरफान ने शौकत का किरदार निभाया था, तो वहीं, एक्ट्रेस ने तान्या का किरदार अदा किया था। 

Siddharth Anand: 'पठान' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद चमकी सिद्धार्थ आनंद की किस्मत, 'कृष 4' का करेंगे निर्देशन?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें