चर्चित टीवी शो 'मिठाई' फेम एक्टर आशीष भारद्वाज पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस काजल चोनकर ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। काजल का कहना है कि एक्टर ने उनसे छह महीने पहले शादी रचाई थी। उन्हें उम्मीद थी कि शादी के बाद आशीष सार्वजनिक तौर से इस शादी को स्वीकार करेंगे। लेकिन, आशीष की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया न ही एक्टर से सोशल मीडिया पर काजल के साथ कोई फोटो पोस्ट की। एक्टर ने शादी को लेकर भी कोई बात नहीं की।