मीता वशिष्ठ के करियर की बात करें तो अभिनेत्री ने बॉलीवुड में साल 1989 में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म 'चांदनी' थी, जिसमें उन्होंने श्रीदेवी की दोस्त का किरदार निभाया था। इसके बाद वह इसके दृष्टि, कस्बा, ताल, यंगिस्तान और रहस्य जैसे फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के साथ ही उन्होंने टीवी में भी काम जारी रखा। वह भारत एक खोज, स्वाभिमान, हिप-हिप हुर्रे जैसे कई सीरियल्स में नजर आई थीं। लेकिन अभिनेत्री को टीवी की दुनिया में असली पहचान सीरियल कहानी 'घर घर से' मिली थी।