फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका को 'काली' कहकर चिढ़ाते थे घरवाले, फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करने पर अब तक है पछतावा

Tue, 26 Jan 2021 01:33 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) देश ही नहीं विदेश में भी खूब नाम कमा रही हैं। हॉलीवुड में एंट्री के बाद प्रियंका ने अपने जोरदार अभिनय का लोहा मनवाया है। प्रियंका अपने बोल्ड लुक को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकीं अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके रंग को लेकर उनके परिवार वाले कैसे उनकी खिंचाई करते थे। 
विज्ञापन

2 of 5
भाई के साथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram/priyankachopra

प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके भाई-बहन और परिवार वाले उन्हें काली-काली कहकर चिढ़ाते थे। उन्होंने कहा कि मेरे सभी कजिन का स्कीन टोन फेयर है केवल घर में मैं ही थी जिसका रंग सांवला था क्यूंकि मेरा स्कीन टोन मेरे डैड के रंग से मिलता है। इतना ही नहीं जब मैं 13 साल की थी तो मैंने फेयरनेस क्रीम से अपना रंग साफ करने की कोशिश की थी। मेरे लिए छोटी बच्ची के रूप में लिए यह निराशाजनक था क्योंकि मुझे लगता था कि सांवली रंगत सुंदर नहीं होती है।

विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
वो कहती हैं कि मैंने जब इंडस्ट्री में कदम रखा तो मुझे पता था कि मैं सुंदर हूं लेकिन मुझे फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन नहीं करना है यह मुझे काफी समय बाद समझ आया। इस बात का मलाल ही था कि उन्होंने साल 2015 से ब्यूटी या फेयरनेस प्रॉडक्ट्स को एंडोर्स करना बंद कर दिया। 

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा साल 2019 में फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। हाल ही में प्रियंका द व्हाइट टाइगर में नजर आईं हैं। प्रियंका अब सिर्फ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही हैं। 'बेवॉच' और 'द किड लाइक जेक' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में वो नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra nick jonas - फोटो : social media
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने लॉकडाउन में अपने पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया और जमकर सोशल मीडिया पर अपनी सेक्सी और रोमांटिक फोटोज खूब शेयर की। प्रियंका के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से ही लिया गया एक पोस्ट - 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें