फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सुशांत सिंह राजपूत के साथ अंकिता लोखंडे ने जमकर किया था डांस, अभिनेता के परिवार से मिलने पहुंची थीं पटना

Tue, 26 Jan 2021 01:13 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram/lokhandeankita
अंकिता लोखंडे अक्सर सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीरें और उनसे जुड़ी कई बातें साझा करती रहती हैं। अंकिता, सुशांत के परिवार के बहुत करीब हैं। वह अभिनेता के बहन से अच्छे संबंध रखती हैं। जब अंकिता सुशांत के साथ रिलेशनशिप में थीं उस वक्त वह उनके पटना स्थित घर पहुंची थीं। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने कई ऐसी अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram/lokhandeankita
अंकिता ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनिथिंग’ (कुछ भी पूछिए) सेशन रखा जिसमें उनके चाहने वालों ने उनसे कई सवाल पूछे। इनमें से कई सवाल सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े थे जिसके बाद अंकिता ने उसका जवाब दिया। उनके प्रशंसक उन्हें ‘सुशिता’ नाम से बुलाते हैं। यह तस्वीर तब की है जब सुशांत फिल्म धोनी की शूटिंग कर रहे थे। उस वक्त अंकिता उनसे वीडियो कॉल के जरिए बात कर रही थीं। एक फैन ने उनसे पूछा- 'सुशांत के साथ आपकी यादें।' तो अंकिता ने लिखा, 'जब वह धोनी की शूटिंग कर रहे थे।'
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram/lokhandeankita
तस्वीर सुशांत के करियर के शुरुआती दिनों की मालूम पड़ती हैं जब वह सीरियल पवित्र रिश्ता कर रहे थे। इसमें अंकिता और सुशांत जमकर डांस कर रहे हैं। वहीं उनके आस-पास परिवार के करीबी नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर अंकिता ने तब साझा की जब एक फैन ने पूछा कि 'सुशांत के फैंस के लिए एक शब्द।' अंकिता लिखती हैं कि 'प्यार बनाए रखिए। उसके लिए और उसके परिवार के लिए प्राथनाएं कीजिए।'

4 of 5
सुशांत के परिवार के साथ अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram/lokhandeankita
सुशांत की बहनों और उनके पिता के साथ अंकिता लोखंडे पोज देती हुई। तस्वीर साझा करते हुए अंकिता ने बताया कि वह एक बार पटना गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram/lokhandeankita
एक अन्य तस्वीर में अंकिता लोखंडे सुशांत के साथ हैं। इसमें रश्मि देसाई और उनके पूर्व पति नंदीश संधू भी नजर आ रहे हैं। टीवी के ये सभी कलाकार मस्ती के मूड में हैं। बता दें कि सुशांत और अंकिता ने साथ में सीरियल पवित्र रिश्ता किया था। दोनों करीब सात साल रिलेशनशिप में थे। साल 2016 में उनका ब्रेकअप हो गया था। सुशांत के निधन के बाद अंकिता लगातार उनके लिए न्याय की मांग कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें