फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: तो क्या धांधली से मिस वर्ल्ड 2000 बनीं प्रियंका चोपड़ा? मिस बारबाडोस ने लगाए गंभीर आरोप

Thu, 03 Nov 2022 06:25 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मिस बार्बाडोस लैलानी, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा करीब तीन साल बाद अपने देश भारत लौटी हैं। घर वापस लौटने के बाद वह जमकर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं। आज से करीब 34 साल पहले प्रियंका ने ये खिताब अपने नाम किया था। लेकिन अब मिस बारबाडोस ने मिस वर्ल्ड 2000 के दौरान फेवर देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2000 के दौरान प्रियंका चोपड़ा को कई फेवर दिए गए ताकि वह जीत सकें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
मिस बारबाडोस 2000 लैलानी ने यूट्यूब पर अपना एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा पर फेवर का आरोप लगाया है। उनका ये वीडियो यूट्यूब पर साझा कियाा गया है। उन्होंने अपने वीडियो में बताया है कि किस तरीके से प्रियंका को फेवर दिया गया। उन्होंने कहा 1999 में भी मिस वर्ल्ड भारत से थी और 2000 में मिस वर्ल्ड भारत से ही थीं। जब इनको चुना गया तो एक भारत का भी स्पॉन्सर था। 

विज्ञापन

3 of 4
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
वीडियो में लैलानी कह रही हैं कि 'मिस वर्ल्ड में मेरे साथ ऐसा ही हुआ था। मैं मिस बारबाडोस थी। जब मैं प्रतियोगिता में गई तो मिस वर्ल्ड भारत से चुना गया था। एक वर्ष पहले भी भारत से ही मिस वर्ल्ड चुनी गई थी। तब शो का स्पॉन्सर एक निजी चैनल था, जो कि भारतीय कंपनी है। सिर्फ इतना ही नहीं प्रियंका को खाना भी उनके घर का बना ही दिया जाता था। 

इसे भी पढ़ें- Salman Khan: पड़ोसी के खिलाफ मानहानि मामले में नए सिरे से होगी सुनवाई, समय की कमी बनी वजह
विज्ञापन

4 of 4
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : insta
लैलानी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए उनका गाउन भी अच्छा बनाया गया था। उनकी फोटो अखबार में बड़ी छपती थी। जबकि अन्य लडकियों को साथ में खड़ा करके एक साथ फोटो खींची जाती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें