जल्द ही बॉलीवुड में अपने डेब्यू के लिए तैयार अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने हाल ही अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस साल अपना 22वां जन्मदिन मनाने वाली शनाया को इस खास मौके पर सभी ने शुभकामनाएं दीं। इस खास दिन पर बॉलीवुड अभिनेता और शनाया के कजिन अर्जुन कपूर ने भी खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। एक्टर ने शनाया की एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा करते हुए उनके लिए एक बेहद खास मैसेज की लिखा।