फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur Season 3 Bonus Episode: कुछ ही घंटे में मचेगा 'मिर्जापुर' में भौकाल, लौट रहे हैं मुन्ना भैया

Thu, 29 Aug 2024 06:28 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिर्जापुर 3 बोनस एपिसोड - फोटो : इंस्टाग्राम
दिव्येंदु शर्मा उर्फ मुन्ना भैया 'मिर्जापुर' फ्रेंचाइजी की जान रहे हैं। भले ही अभिनेता क्राइम एक्शन सीरीज की तीसरी किस्त का हिस्सा नहीं थे, लेकिन प्रशंसक पहले दो सीजन में उनके दमदार किरदार के लिए उन पर प्यार बरसाते रहे हैं। वहीं, अब प्राइम वीडियो ने अब एक प्रोमो जारी किया है जिससे प्रशंसक शो में मुन्ना भैया की वापसी की अटकलें लगाने लगे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मुन्ना त्रिपाठी के किरदार में दिव्येंदु शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें दिव्येंदु, मुन्ना भैया के किरदार में कहते दिख रहे हैं, 'हम क्या गए, पूरा बवाल मच गया। सुना है हमारे वफादार प्रशंसक बहुत याद किए हमको। सीजन 3 में कुछ चीजें मिस किए आप। वो हम खोज के लाए हैं, सिर्फ तुम्हारे लिए, मुन्ना त्रिपाठी के सौजन्य से।'
विज्ञापन

3 of 5
दिव्येंदु शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
मुन्ना भैया के किरदार में दिव्येंदु आगे कहते हैं, 'क्योंकि हम करते पहले हैं, सोचते बाद में हैं।' प्राइम वीडियो ने अपने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'बवाल होने वाला है, क्योंकि बोनस एपिसोड आ रहा है।' गैंगस्टर सीरीज में मुन्ना त्रिपाठी की वापसी पर फैंस उत्सुकता जाहिर करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने टिप्पणी की है, 'जलवा है मुन्ना भैया का।' 'मिर्जापुर 3' का बोनस एपिसोड 30 अगस्त को आ रहा है, जिसका लुत्फ आप प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे। 

Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ ने फवाद खान के साथ खेली क्रिकेट, फैंस ने की युवराज सिंह की बायोपिक करने की मांग


4 of 5
दिव्येंदु (मिर्जापुर) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, 'मुन्ना त्रिपाठी, द किंग ऑफ मिर्जापुर।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'मुन्ना त्रिपाठी अमर हैं।' एक अन्य उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की, 'अब क्या मुन्ना भैया अंडरटेकर की तरह पुनर्जन्म लेंगे क्या।' एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित मिर्जापुर सीजन 3 का निर्देशन गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर द्वारा किया गया है। 

Sada Pyaar Tut Gaya Song: 'द बकिंघम मर्डर्स' का पहला गाना 'साडा प्यार टूट गया' रिलीज, दर्द में डूबी दिखीं बेबो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिर्जापुर सीजन 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
'मिर्जापुर 3' में कई शानदार कलाकार शामिल हैं, जिनमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, ईशा तलवार, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेनयुली, हर्षिता शेखर गौड़, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, मेघना मलिक और मनु ऋषि हैं। मनोरंजक क्राइम थ्रिलर विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें