फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर वाले 'कालीन भैया' के पिता की बिटिया बनेगी दुल्हन, इस महल में 2 दिन तक चलेगा जलसा

Wed, 28 Nov 2018 01:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kulbhushan kharbanda
बॉलीवुड सेलेब्स के घर इन दिनों शहनाइयां बज रही है। दीपिका, प्रियंका के बाद अब कुलभूषण खरबंदा की बेटी श्रुति खरबंदा की शादी की खबर आई है। अब कुलभूषण खरबंदा का नाम सुनते ही आपके दिमाग में मिर्जापुर वाले कालीन भैया के पिता सत्यानंद त्रिपाठी तो जरूर याद आए होंगे।
विज्ञापन

2 of 5
kulbhushan kharbanda
जीहां वहीं सत्यानंद त्रिपाठी जिन्होंने मिर्जापुर सीरीज में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया है। इस बेव सीरिज में सत्यानंद त्रिपाठी उर्फ कुलभूषण खरबंदा विकलांग की भूमिका निभा रहे हैं जो अपने बेटे अखंडानंद त्रिपाठी को समय-समय पर अवैध हथियारों के बिजनेस व अफीम के बिजनेस की सलाह देता है। इतना ही नहीं मौका मिलने पर सत्यानंद त्रिपाठी अपनी बहु के साथ शारीरिक संबंध भी बनाता है।
विज्ञापन

3 of 5
kulbhushan kharbanda daughter - फोटो : instagram
सत्ता, पावर, लालच पर आधारित इस कहानी में आपको हर रंग देखने को मिलेंगे। खैर अब आते हैं कुलभूषण खरबंदा की बेटी पर। आपको बता दें कुलभूषण खरबंदा की बेटी श्रुति खरबंदा जल्द शादी करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 17 दिसंबर को श्रुति मंगेतर रोहित नेवल से शादी करेंगी।

4 of 5
kulbhushan kharbanda family - फोटो : instagram
यह शादी जोधपुर के उसी उमैद भवन पैलेस में होगी, जहां 2 दिसंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा  निक जोनस से शादी करेंगी। श्रुति ने इसी साल अगस्त में रोहित नेवल से सगाई की थी। इसका अनाउंसमेंट उन्होंने सोशल मीडिया पर किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kulbhushan kharbanda daughter - फोटो : instagram
श्रुति और रोहित के शादी के फंक्शन दो दिन चलेंगे। 16 दिसंबर को मेहंदी और संगीत और 17 दिसंबर को सुबह हल्दी और शाम को शादी की रस्म होगी। खबर है कि इस शादी में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी शिरकत करने वाले हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें