फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur 2 के Trailer को सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया 'बवाल', वायरल हुए ढेरों मीम्स

Tue, 06 Oct 2020 05:24 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिर्जापुर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Mirzapur Season 2 Trailer: डिजिटल दुनिया की सबसे चर्चा वेब सीरिज मिर्जापुर के सीजन दो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस वेब सीरीज के पहले सीजन को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया था। जिसके बाद से दर्शक मिर्जापुर 2 का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। वेब सीरीज के दूसरे सीजन का ट्रेलर मंगलवार (छह अक्तूबर) को रिलीज किया गया है। मिर्जापुर 2 का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
मिर्जापुर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इतना ही नहीं इस वेब सीरीज से जु़ड़े मीम्स की अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। मिर्जापुर 2 के ट्रेलर को खूब पसंद किया गया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वेब सीरीज के सीन और डॉयलॉग्स पर मीम्स बनाकर वायरल करने भी शुरू कर दिए हैं। Ⓑⓤⓝⓝⓨ नाम के यूजर ने मिर्जापुर 2 को ट्रेलर की तारीफ करते हुए बवाल ट्रेलर बताया है। 
 
 
 
विज्ञापन

3 of 5
मिर्जापुर का एक दृश्य - फोटो : file photo
Deepak Kumar नाम से यूजर ने मिर्जापुर 2 का ट्रेलर रिलीज होने पर बॉलीवुड फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के सीन से जुड़ा मीम साझा किया है। GENERALWICKED मिर्जापुर 2 की अभिनेत्री रसिका दुग्गल की तस्वीर से जुड़ा एक मीम साझा किया है। इनके अलावा और भी ढेर सारे सोशल मीडिया यूजर्स ने मिर्जापुर 2 से जुड़े मीम साझा किए हैं। 
 
 

 
 

4 of 5
मिर्जापुर का एक दृश्य - फोटो : file photo
आपको बता दें कि मिर्जापुर 2 इस महीने 23 तारीख को रिलीज होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की पृष्ठभूमि पर बने क्राइम ड्रामा मिर्जापुर के पहले सीजन की काफी चर्चा हुई थी। इस बार जो ट्रेलर सामने आया है, उसमें बहुत सारे समीकरण बदल गए हैं। लिलिपुट की एंट्री और विजय वर्मा का अंदाज ट्रेलर में सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है। पिछले सीजन के कलाकारों के साथ साथ इस बार नए कलाकारों विजय वर्मा, प्रियांशु पैन्युली और ईशा तलवार कलाकारों की भी एंट्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिर्जापुर 1 - फोटो : file photo
मिर्जापुर 2 में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, हर्षिता गौर, राजेश तेलंग, शीबा चड्ढा, अमित सियाल, अंजुम शर्मा, विजय वर्मा और प्रियांशु पैन्यूली सहित कई कलाकार इस बार नजर आने वाले हैं। इस वेब सीरिज का निर्देशन गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई ने किया है। 

पढ़ें: जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं काजल अग्रवाल, इस शख्स को बनाएंगी अपना जीवनसाथी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें