बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत वैसे तो हाउस वाइफ हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं है। मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा मीरा अपने फैंस के साथ बातचीत भी लगातार करती रहती हैं। इसी बीच मीरा की एक और तस्वीर जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस मीरा का यह नया लुक देखकर हैरान रह गए हैं और इस नए लुक के पीछे की वजह को जानने के लिए बेकरार हैं।
फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे रहे हैं जो अपनी लिप सर्जरी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। मीरा राजपूत ने भी ऐसा ही कुछ किया है। मीरा का यह लुक देखकर कंफ्यूज होना बड़ी बात नहीं है क्योंकि उन्होंने भी लिप जॉब कराया है जिससे उनके होंठ मोटे मोटे दिख रहे हैं और उनके चिकबोन्स भी उभरे हुए हैं। लेकिन क्या मीरा ने यह लुक हमेशा के लिए अपना लिया है, ऐसा उनके फैंस जानने के लिए उत्सुक हैं क्योंकि पहली नजर में उन्हें पहचानना वाकई काफी मुश्किल हो रहा है।