करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब करण जौहर बीते साल की बातें बिसार कर फिर से अपनी नई ब्रांडिंग करना चाहते हैं। ‘गली ब्वॉयज’ से मशहूर हुई जोड़ी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को लेकर वह एक नई फिल्म का एलान कर चुके हैं। फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जय बच्चन को भी वह ले आए हैं। लेकिन, फिल्म इंडस्ट्री में इस फिल्म को लेकर कोई खास हल्ला मचा नहीं। हवा बनाने के लिए करण जौहर अपने हीरो रणवीर सिंह के साथ इसी हफ्ते दिल्ली दर्शन पर भी पहुंचे लेकिन वहां भी किसी ने कोई खास तवज्जो दोनों को दी नहीं। करण जौहर लगातार कोशिश कर रहे हैं कि किसी तरह फिल्म इंडस्ट्री में उनका रुआब फिर से वैसा ही गालिब हो जाए जैसा सुशांत के असमय निधन से पहले था, लेकिन बात बन नहीं रही।