फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mira Rajput: मीरा राजपूत ने एवोकाडो से की अपनी बॉडी की तुलना, बिकिनी में ग्लैमरस तस्वीर हुई वायरल

Thu, 11 Feb 2021 09:18 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मीरा राजपूत - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा फिल्मी करियर से दूर होने के बावजूद भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। मीरा अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटो और वीडियो साझा करती रहती हैं। हाल ही में मीरा ने अपनी गोवा ट्रिप के दौरान कुछ बोल्ड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थीं जो काफी चर्चा में रही। अब हाल ही में उन्होंने फिर से अपनी एक बिकिनी फोटो शेयर की है जो काफी वायरल हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मीरा राजपूत - फोटो : Instagram- @mira.kapoor
इंस्टाग्राम पर मीरा ने जो तस्वीर साझा की है उसमें वो एक स्वीमिंग पूल के पास पोज दे रही हैं। इस तस्वीर में मीरा ने पर्पल कलर की बिकिनी पहनी हुई है।  इसके साथ उन्होंने ट्रांस्पेरेंट शर्ग पहना हुआ है। इस फोटो साझा करते हुए मीरा ने कैप्शन में लिखा, ‘बिकिनी बॉडी एवोकाडो की तरह होती हैं, आप हमेशा इसके तैयार होने का इंतज़ार करते हैं और इसे खराब होने में बस एक दिन लगता है’।
विज्ञापन

3 of 5
mira rajput - फोटो : instagram
बता दें कि मीरा राजपूत दो बच्चों की मां हैं लेकिन वह अपनी फिटनेस को एक अलग ही स्तर पर ले जाती दिख रही हैं। मीरा अपनी सेहत का काफी खयाल रखती हैं। इसके साथ ही  मीरा खाने की काफी शौकीन हैं, लेकिन बावजूद वह इसके अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देती हैं। अक्सर मीरा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं।

 

4 of 5
मीरा कपूर - फोटो : Instagram
पिछले महीने मीरा राजपूत अपने पति शाहिद कपूर के साथ गोवा में छुट्टियां बिताने गई थीं। इस दौरान मीरा ने गोवा की कई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया था। बता दें कि मीरा राजपूत और शाहिद कपूर की 2015 में एक प्राइवेट फॉर्म हाउस में दिल्ली में शादी हुई थी, दोनों 2016 में माता पिता बने जब मीरा ने बेटी मीशा को जन्म दिया। 2018 में मीरा ने बेटे जैन को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत - फोटो : Instagram
शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट पर बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘जर्सी’ की रिलीज डेट का ऐलान किया है। अभिनेता ने बताया कि उनकी फिल्म जर्सी दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें