फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Konwar in depression: डिप्रेशन से जूझ रहीं मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता, बोलीं- सब 'ठीक' नहीं है, मैं रोती हूं जब मुझे...

Thu, 23 Dec 2021 07:53 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता कोंवर - फोटो : Instagram
सुपर मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता कोंवर डिप्रेशन से जूझ रही हैं। इसका खुलासा उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर किया है। एक फोटो पोस्ट कर अंकिता ने यह बताने की कोशिश की है कि भले ही वो फोटो में मुस्कुराती हुई दिख रही हैं लेकिन वह असलियत में बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता कोंवर - फोटो : Instagram
अंकिता ने अपनी डिंक पीते हुए तस्वीर पोस्ट की है और इसके साथ लिखा है, “हाल के दिनों की एक तस्वीर, एक दिन जब मेरे दिमाग में तूफान मचा था लेकिन मेरे चेहरे पर मुस्कान के साथ शांति थी। हां, मेरे पास अभी भी कुछ दिन हैं जहां सब कुछ 'ठीक' नहीं है। हर कोई जो ठीक दिखता है, वास्तव में वह ठीक नहीं होता।''

विज्ञापन

3 of 5
मिलिंद सोमन, अंकिता कोंवर - फोटो : Insatagram- @milindrunning
अंकिता लिखती हैं, कुछ चीजें एक ही समय में भारी और अर्थहीन लगने लगती हैं लेकिन मैं अब पहले की तरह नहीं डरती। चिंता और डिप्रेशन की लंबी अवधि जीने के बाद भी मुझे अभी भी काले धब्बे के छोटे पलों का सामना करना पड़ता है।  मैं रोती हूं जब मुझे अंधेरों का सामना करना पड़ता है, मैं अपने विचारों को उस तरह नहीं रखती जैसे मैं करती थी।

4 of 5
मिलिंद सोमन, अंकिता कोंवर - फोटो : Insatagram- @milindrunning
अंकिता आगे लिखती हैं, लेकिन अब मैं मजबूत हो गई हूं, और अधिक सकारात्मक हो गई हूं और मैं अंधेरे पैच के माध्यम से प्रकाश को देखने को मैनेज कर रही हूं। हममें से कुछ को इस दुनिया में जिंदा रहने के लिए बाकी लोगों की तुलना में थोड़ा अधिक कोशिश करनी पड़ती है। यह किसी के लिए आसान नहीं होता है, आप बस बेहतर और मजबूत होते जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिलिंद सोमन, अंकिता कोंवर - फोटो : Insatagram- @milindrunning
बता दें, अंकिता और मिलिंद सोमन की शादी को तीन साल से ज्यादा का समय हो गया है जबकि दोनों का रिश्ता 7 साल पुराना है। रिश्ते के सालों बाद भी दोनों के बीच का प्यार देखते ही बनता है। दोनों अक्सर एक दूसरे को लेकर रोमांटिक पोस्ट शेयर करना नहीं भूलते हैं। लेकिन अक्सर ये जोड़ा उम्र के फासलों की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें