फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल छोटी लड़की से मिलिंद सोमन ने की शादी, अब बोले- 'मुझे कोई काम नहीं दे रहा'

Tue, 28 Aug 2018 04:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिलिंद सोमन
सुपर मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन ने कुछ समय पहले ही अपनी 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड अंकिता कुंवर से शादी की थी । इसके बाद दोनों हनीमून पर भी गए । खबर थी कि मिलिंद और अंकिता को बिग बॉस सीजन 12 के लिए अप्रोच किया गया है ।
विज्ञापन

2 of 5
मिलिंद सोमन
बाद में मिलिंद ने साफ किया कि उनको बिग बॉस की ओर से कोई ऑफर नहीं आया है । मिलिंद लंबे समय से किसी फिल्म या टीवी सीरियल में नजर नहीं आई । हाल ही में एक इंटरव्यू में मिलिंद ने काम ना मिलने पर अपना दर्द बयां किया ।
विज्ञापन

3 of 5
मिलिंद सोमन
मिलिंद कहते हैं, 'फिल्म मेकर्स अब मुझे अपनी फिल्म में कास्ट नहीं करना चाहते हैं । मुझे नहीं पता क्यों? शायद इसलिए क्योंकि बॉलीवुड इंडस्ट्री में मेरा कोई नेटवर्क नहीं है । एक समय था जब मेरे पास कई ऑफर आए और मैंने काम भी किया ।'

4 of 5
मिलिंद सोमन
'मुझे एक्टिंग करना पसंद है । इसमें पैसे भी अच्छे मिलते हैं । कुछ लोगों ने कहा भी है कि मैं अच्छा काम करता हूं । लेकिन बॉलीवुड में मेरा कोई दोस्त नहीं है, कोई नेटवर्क नहीं है । हर बिजनेस में नेटवर्क होना सबसे ज्यादा जरूरी होता है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : milind soman
मिलिंद ने ये भी बताया कि अब वो ज्यादा फिल्में भी नहीं देखते । मिलिंद उनमें से एक हैं जिन्हें फिल्म में काम करना तो पसंद है लेकिन फिल्म देखना नहीं । मिलिंद एक साल में सिर्फ 3 फिल्में ही देख पाते हैं । बता दें कि मिलिंद आखिरी बार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में नजर आए थे ।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें